spot_img
spot_img
Tuesday, July 14, 2026
spot_img

सरकार के नुमाइंदों को भगवान शिव दें सद्बुद्धि : दीपिका गुड़िया

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आवाहन पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य डॉक्टर दीपिका गुड़िया आत्रेय व सभी कांग्रेसजनों ने मां मंसा देवी मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया।

इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य डॉ. दीपिका गुड़िया ने कहा कि भगवान शिव परम शक्ति हैं। सभी देवी देवताओं के साथ देवों के देव महादेव शिव शंभू त्रिपुरारी की पूजा अर्चना सुबह सवेरे प्रत्येक दिन की जाती है। परंतु हम सभी कांग्रेसजन आज उनसे प्रार्थना करते हैं कि वो प्रत्येक जीव को सदबुद्धि दें। साथ ही प्रदेश की खुशहाली, सुख शांति की कामना भी करते हैं।

उन्होंने कहा कि भगवान शिव से प्रार्थना करते हैं कि वो सभी लोगों को सदबुद्धि दें। रही बात मोदी जी के भगवान श्री केदारनाथ धाम यात्रा की तो वो केवल और केवल राजनीतिक यात्रा थी। उम्मीद थी कि मोदी जी प्राकृतिक आपदा से जूझ रहे उत्तराखंड को कोई आर्थिक पैकेज की भी घोषणा भी करेंगे, लेकिन लोगों को निराशा ही मिली। उन्होंने कहा कि आज देश में बढ़ती महंगाई के मुद्दे पर भाजपा सरकार नहीं बोलना चाह रही। ऐसी सरकार के नुमाइंदों को भगवान शिव सद्बुद्धि दें।

मां मंसा देवी की पूजा अर्चना के साथ ही मिशन 2022 के विधानसभा चुनावों में उत्तराखंड प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने की भी प्रार्थना की गई। इस मौके पर भगवान शिव जी का जलाभिषेक एवं मां मंसा देवी की पूजा अर्चना करने वालों में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुशील गुड़िया, विमल गुड़िया, डॉक्टर दीपिका गुड़िया आत्रेय, कल्पना गुड़िया, विकल्प गुड़िया, संकल्प गुड़िया, दीपक गुप्ता, कैलाश ने किया।

इस अवसर पर मां मंसा देवी मंदिर समिति के प्रबंधक विकास शर्मा ‘खुट्टू’ व सदस्य मोहनलाल भी उपस्थित रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles