spot_img
spot_img
Saturday, May 2, 2026
spot_img

उत्तराखंड : 12 अधिकारियों के तबादले, उधम सिंह नगर के पूर्व डीएम चंद्रेश यादव बने सचिव आयुष

देहरादून (महानाद) : शासन ने आज 2 आईएएस तथा 10 पीसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया।
आईएएस हरबंस सिंह से सचिव आयुष एवं आयुष शिक्षा हटा कर उधम सिंह नगर के पूर्व डीएम आईएएस चंद्रेश कुमार यादव को सचिव प्रभारी आयुष एवं आयुष शिक्षा बनाया गया है।
वहीं पीसीएस तुषार सैनी को डिप्टी कलेक्टर उधम सिंह नगर बनाया गया है। पंकज उपाध्याय को सचिव जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण नैनीताल बनाया गया है। प्रत्यूष सिंह को सचिव जनपद स्तरीय विकास प्राधिकरण उधम सिंह नगर बनाया गया है।
पीसीएस अधिकारी रिचा सिंह को सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी बनाया गया है। मनीष कुमार को डिप्टी कलेक्टर पौड़ी बनाया गया है। राहुल शाह तथा योगेश सिंह को डिप्टी कलेक्टर रुद्रप्रयाग, रविंद्र कुमार जुवांठा को डिप्टी कलेक्टर चमोली। नन्दन सिंह नगन्याल को उप निदेशक उत्तराखंड प्रशासन अकादमी, नैनीताल तथा जितेन्द्र कुमार को डिप्टी कलेक्टर पौड़ी बनाया गया है।
देखें पूरी लिस्ट –

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles