spot_img
spot_img
Thursday, March 19, 2026
spot_img

प्रेमिका के घरवालों ने मारपीट कर जहर पिलाया, युवक की मौत

रुद्रपुर (महानाद) : एक व्यक्ति ने अपने बेटे की प्रेमिका के घरवालों पर उसके बेटे को मारपीट कर, जहर पिलाकर उसकी जान लेने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

हरियाल, थाना पटवाई, जिला रामपुर निवासी ओमप्रकाश पुत्र रामप्रसाद ने न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, रुद्रपुर की अदालत में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनका एक मकान शास्त्री नगर, गड्डा कॉलोनी, रुद्रपुर में है, जहाँ पर उसका पुत्र सुमित पाल रहता था और टुक टुक चलाता था। उसके पुत्र सुमित पाल का कुछ माह पूर्व से पडोस में रहने वाली एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग हो गया था, जिसकी जानकारी मौहल्ले में ही रहने वाले उसके पुत्र के मित्र राजीव उर्फ फिलम्बर को भी थी। उक्त फिलम्बर ने उसके पुत्र के मोबाईल से उसकी प्रेमिका और उसके पुत्र की फोन पर की गई बातों की रिकार्डिंग युवती के भाईयों पप्पू राठौर, नन्हें राठौर दे दी, जिसके बाद उसके पुत्र सुमित पाल ने युवती से दूरियां बना ली लेकिन युवती उसके पुत्र से सम्पर्क करने का प्रयास करती रही।

ओमप्रकाश ने बताया कि दिनांक 27/02/2025 की शाम के लगभग 6.40 बजे उसकी पत्नी श्यामकली ने उनके पुत्र सुमित पाल को फोन किया तो उसने बताया कि उसकी प्रेमिका के भाई पप्पू राठौर, राजू राठौर, गुड्डू राठौर और पापा नन्हें ने उसे मारपीट कर कुछ पिला दिया है, जिससे उसकी हालत बहुत खराब हो गई है और वह अपनी टुक टुक में बालाजी गेट के पास पड़ा है। इसके बाद उनकी पत्नी अपने भांजे राजकुमार को फोन किया, राजकुमार अपने पिता के साथ तुरन्त मौके पर पहुंचा और अपनी मोटर साईकिल पर सुमित पाल को बैठाकर बैठा कर हॉस्पिटल ले गये, लेकिन उनके पुत्र की नाजुक हालत को देखकर अस्पताल ने भर्ती नहीं किया, जिसके बाद उनके पुत्र को जवाहर लाल नेहरू सरकारी अस्पताल ले गये, जहां उनके पुत्र को मृत घोषित कर दिया ।

ओमप्रकाश ने बताया कि उसे पता चला है कि युवती के भाई ने दिनांक 27.02.2025 को उनके बेटे को फोन पर जान से मारने की धमकी भी दी थी, जिससे उन्हें पूर्ण यकीन हो गया कि युवती के भाईयों ने ही उनके पुत्र की हत्या की है और इस हत्या में उक्त राजीव उर्फ फिलम्बर भी शामिल है। उन्होंने उक्त लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग की है।

कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने उक्त 5 लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। मामले की जांच कोतवाल मनोज रतूड़ी कर रहे हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles