spot_img
spot_img
Friday, April 3, 2026
spot_img

बाली कर रहे सांसद/विधायक का काम, मई से बननी शुरु होगी रामनगर रोड

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : जब से दीपक बाली काशीपुर नगर निगम के मेयर बने हैं तभी से वे काशीपुर के विकास कार्यों में जुट गये हैं। लोगों का कहना है कि एक मेयर वो काम कर रहा है जो काम सांसद/विधायक को करना चाहिए। अब काशीपुर से लेकर रामनगर तक खराब हो चुकी रामनगर रोड के निर्माण की घोषणा भी आज मेयर दीपक बाली ने की है।

मेयर दीपक बाली ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित कर रामनगर रोड निर्माण को लेकर बड़ी घोषणा की। उन्होंने बताया कि काशीपुर-रामनगर रोड (किमी 0 (महाराणा प्रताप चौक से) से 24) के निर्माण प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है और जल्द ही कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने इस कार्य का श्रेय प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दिया जिनके द्वारा केंद्र सरकार के संबंधित विभाग से बात करने के बाद उक्त सढ़क के निर्माण की स्वीकृति मिली है।

मेयर बाली ने बताया कि करीब 16 करोड़ 81 लाख की लागत से बनने वाली इस सड़क के लिए जीओ जारी हो चुका है। एक सप्ताह के भीतर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी और 10 अप्रैल के आसपास टेंडर जारी होने के बाद मई के दूसरे सप्ताह में निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है।

उन्होंने इस परियोजना के लिए विकास की दूरदर्शी सोच रखने वाले प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की तत्परता के चलते यह महत्वपूर्ण कार्य संभव हो सका है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से यह सड़क काशीपुर की बड़ी समस्या बनी हुई थी, जिसे अब प्राथमिकता से हल किया जा रहा है।

मेयर बाली ने स्पष्ट किया कि रामनगर रोड को फोरलेन बनाने की प्रक्रिया भी जारी है। भूमि अधिग्रहण और वन विभाग से संबंधित औपचारिकताएं चल रही हैं। उन्होंने बताया कि फोरलेन निर्माण में करीब दो से ढाई वर्ष का समय लगेगा, इसलिए फिलहाल टू-लेन सड़क का निर्माण जरूरी था ताकि जनता को राहत मिल सके।

वहीं, रामनगर रोड स्थित रेलवे ओवरब्रिज को लेकर उन्होंने बताया कि इसकी प्रक्रिया भी जारी है। पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह परियोजना दिसंबर 2026 तक पूरी होने की उम्मीद है।

प्रेस वार्ता के दौरान रोडवेज बस अड्डे की बदहाल स्थिति और पानी की समस्या का मुद्दा भी उठा। इस पर मेयर बाली ने तुरंत संज्ञान लेते हुए जल्द समाधान का आश्वासन दिया। साथ ही नए आईएसबीटी के लिए बाजपुर रोड और मुरादाबाद रोड क्षेत्र में जमीन चिन्हित किए जाने की बात कही।

चौती मेला क्षेत्र के बाहर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर मेयर दीपक बाली ने कहा कि वे तुरंत अधिकारियों से वार्ता कर दुकानदारों को राहत प्रदान करेंगे। वहीं, उन्होंने काि कि नगर निगम द्वारा तय शुल्क में कोई बदलाव नहीं किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि 24 फीट तक 50 रुपये, 48 फीट तक 75 रुपये और उससे अधिक पर 150 रुपये तहबाजारी शुल्क पूर्व निर्धारित है। यदि कहीं गलत वसूली पाई जाती है तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

मेयर बाली ने कहा कि वे हर हफ्ते अधिकारियों के साथ एक वार्ड में जाया करेंगे और सफाई अभियान चलायेंगे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles