spot_img
spot_img
Sunday, May 3, 2026
spot_img

अपनी जान देने काशीपुर फ्लाई ओवर पर चढ़ी युवती, फिर…

रुद्रपुर (महानाद) : एक युवती एक युवक पर उसके शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण का आरोप लगाते हुए अपनी जान देने के उद्देश्य से काशीपुर रोड स्थित फ्लाई ओवर पर चढ़ गई।

मामले की जानकारी देते हुए सीओ सिटी रुद्रपुर प्रशांत कुमार ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली की एक युवती गांधी नगर, रुद्रपुर निवासी रिंकू पर उसे शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाने वाली तख्ती हाथ में लेकर काशीपुर फ्लाई ओवर पर खड़ी है। मौके पर पहुंची पुलिस उसे समझा बुझाकर कोतवाली ले आई।

सीओ ने बताया कि युवती का आरोप है कि गांधी नगर, रुद्रपुर निवासी रिंकू ने उसे शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया है। मामले में पुलिस द्वारा दोनों की काउंसलिंग की गई है। उन्होंने बताया कि युवती रिंकू के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करना नहीं चाहती है। वह उक्त रिंकू से शादी करना चाहती है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles