spot_img
spot_img
Saturday, February 21, 2026
spot_img

कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए एकजुट हुए कांग्रेसी

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आयोजित बैठक में विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस प्रभारी व उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष संजय पालीवाल तथा प्रदेश सचिव नवतेज सिंह पाल का द्रोणसागर रोड स्थित कांग्रेस नवचेतना भवन में कांग्रेसियों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। कार्यक्रम का उद्देश्य था मिशन 2022 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाना।

बैठक में संजय पालीवाल ने समस्त कांग्रेसजनों से एकजुट होकर आवाहन करते हुए कहा कि मिशन 2022 के विधनसभा चुनाव से पूर्व हर बूथ मजबूत करने के लिए विभिन्न पदों पर समस्त पदाधिकारीगण अपने-अपने वार्डो में कांग्रेस पार्टी का झंडा बुलंद करंे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों का प्रत्येक कांग्रेसी कार्यकर्ता घर घर जाकर जनता को अवगत कराएं। उन्होंने बताया कि यह बैठक संगठन को मजबूत करने के लिए आहूत की गई है और संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी का झंडा दमखम के साथ प्रचार एवं प्रसार करे।

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार धर्म जाति के नाम पर लोगों को भटका रही है जिसके लिए प्रत्येक कांग्रेसी कार्यकर्ता को वर्तमान सरकार के कार्यो का भी जनता के समक्ष पोल खोलनी है।

वहीं नवतेज ने भी युवा शक्ति को कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की उत्तराखंड में सरकार बनाने का कांग्रेसजनों से आवाहन किया।

बैठक में महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल एड़वोकेट, मुक्ता सिंह, इन्दर सिंह एडवोकेट, मीनू गुप्ता, उमा वात्सलय, दीपिका गुड़िया आत्रेय, अलका पाल, अरुण चौहान, हरीश कुमार सिंह, सुरेश शर्मा जंगी, अब्दुल कादिर, विकल्प गुड़िया, मुशर्रफ हुसैन, अनीस अंसारी, संजय चतुर्वेदी, वसीम अकरम, सचिन नाडिग एडवोकेट, त्रिलोक सिंह, चेतन अरोरा, गौतम मेहरोत्रा, इंदूमान, उमेश जोशी एडवोकेट, जफर मुन्ना, इलियास महागिरी, चंद्र भूषण डोभाल, विवेक कौशिक, विकास कौशिक, रोशनी बेगम, महेंद्र बेदी, सुभाष पाल, राशिद फारूखी, राजेंश शर्मा एडवोकेट, मंसूर अली, नौशाद हुसैन, उपकार सिंह, प्रीत बम, रवि ढींगरा, फिरोज हुसैन, सोनू मेहरा, अफसर अली, अब्दुल अजीज कुरैशी आदि उपस्थित थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles