spot_img
spot_img
Wednesday, May 6, 2026
spot_img

चोरों की नीचता : काशीपुर श्मशानघाट से चुराई लकड़ी

काशीपुर (महानाद) : अज्ञात चोरों द्वारा नीच हरकत को अंजाम देते हुए श्मशान घाट में दाह संस्कार में काम आने वाली लकड़ी ही चोरी कर ली गई।
श्मशान घाट काशीपुर के प्रबंधक विकास शर्मा ‘खुट्टू’ ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार की रात्रि में कुछ अज्ञात चोर श्मशान घाट की दीवार फांदकर घुसे और 10-15 कुंतल लकड़ी चुराकर फरार हो गये। खुट्टू ने बताया कि कल ही दाह संस्कार में इस्तेमाल होने वाली 120 कुंतल लकड़ी मंगाई थी। जिसमें से चोर 10-15 कुंतल लकड़ी चुराकर फरार हो गये।

विकास शर्मा ‘खुट्टू’ ने बताया कि आये दिन कुछ असमाजिक तत्व श्मशान घाट परिसर में घुस आते हैं और श्मशान घाट की संपत्ति को नुकसान पहुंचा जाते हैं। इससे पूर्व भी कुछ लोगों द्वारा घज्ञट की टोटियां चोरी कर ली गई थीं। फिलहाल पुलिस को तहरीर दे दी गई है। पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles