spot_img
spot_img
Wednesday, February 25, 2026
spot_img

उत्तराखंड : मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने बांटे अपने मंत्रियों को विभाग, देखें किसको मिला कौन सा विभाग

विकास अग्रवाल
देहरादून (महानाद) : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने सभी मंत्रियों के बीच विभागों का बंटबारा कर दिया है। देखें किस मंत्री को कौन से विभागों से नवाजा गया है।

पुष्कर सिंह धामी (मुख्यमंत्री) – गोपन, कार्मिक, सुराज, भ्रष्टाचार उन्मूलन, सतर्कता, गृह, कारागार, नागरिक, सुरक्षा, होमगार्ड और सैनिक कल्याण, फाइनेंस वाणिज्य कर, राज्य संपत्ति, राजस्व न्याय, सूचना, तकनीक शिक्षा, नागरिक उड्डयन, सूचना लोक निर्माण, नियोजन, सचिवालय प्रशासन सामान्य प्रशासन औद्योगिक विकास खनन।

केबिनेट मंत्री –

सतपाल महाराज – सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण, लघु सिंचाई, जलागम प्रबंधन, भारत नेपाल उत्तराखंड नदी परियोजना, पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व लोक निर्माण विभाग।

हरक सिंह रावत – वन एवं वन्य जीव, पर्यावरण, श्रम, सेवायोजन, प्रशिक्षण, आयुष और आयुष शिक्षा, ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा।

यशपाल आर्य – परिवहन, समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, छात्र कल्याण, निर्वाचन, आबकारी।

बंशीधर भगत – संसदीय कार्य, विधायी, भाषा, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, शहरी विकास आवास, सूचना एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी।

अरविंद पांडे – विद्यालयी शिक्षा, संस्कृत शिक्षा, खेल, युवा कल्याण, पंचायती राज।

सुबोध उनियाल – कृषि, कृकृषि विपणन, कृषि प्रसंस्करण, कृषि शिक्षा, उद्यान एवं फलोद्योग, रेशम विकास, जैव प्रौद्योगिकी।

गणेश जोशी – सैनिक कल्याण, औद्योगिक विकास, लघु सूक्ष्म और मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग।

बिशन सिंह चुफाल – पेयजल, वर्षा जल संग्रह, ग्रामीण, निर्माण, जनगणना।

रेखा आर्य – महिला कल्याण एवं बाल विकास, पशुपालन, भेड़ एवं बकरी पालन, मत्स्य विकास।

धन सिंह रावत – सहकारिता, उच्च शिक्षा, दुग्ध विकास, प्रोटोकॉल, चिकित्सा शिक्षा एवं चिकित्सा स्वास्थ्य।

स्वामी यतीश्वरानंद – भाषा पुनर्गठन, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles