spot_img
spot_img
Thursday, February 26, 2026
spot_img

टिहरी में क्रॉस कंट्री दौड़, दिए गए ये निर्देश ,पढ़ें डिटेल्स…

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार के दिशा- निर्देशन में जनपद में 13 सितम्बर 2022 से सभी विभागों द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक उत्पादों के उत्पादन एवं उपयोग को पूर्णतः प्रतिबन्धित किये जाने हेतु 15 दिवसीय जन- जागरूकता अभियान को व्यापक स्तर पर जनसहभागिता से चलाया जा रहा है।

अभियान को सफल बनाने हेतु नामित नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियो द्वारा निश्चित कार्य योजना के तहत विभिन्न गतिविधियां यथा सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने संबंधी संकल्प/ शपथ, नुक्कड़ नाटक, रैली, ग्राम सभाओं में खुली बैठक, उद्यमी एवं व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों के साथ बैठक, स्वच्छता अभियान आदि कार्यक्रम आयोजित करवाये जा रहे हैं। इसके साथ ही स्वयं सहायता समूह, महिला एवं युवक मंगल दलों के माध्यम से, पोस्टर, पम्पलेट, बैनर,होर्डिंग्स, कूड़ा वाहन, रेडियो, केबिल ऑपरेटर, मीडिया आदि प्रचार- प्रसार माध्यमों से भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

जन-जागरूकता अभियान के तहत आज जिला सूचना कार्यालय के तत्वाधान में कैम्पटी फॉल टिहरी गढ़वाल में नुक्कड़ नाटक दल के माध्यम से सिंगल यूज प्लास्टिक उन्मूलन को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। दल के सदस्यों ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा 22 प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक के बारे में जानकारी दी गयी।

साथ ही प्लास्टिक का उपयोग करने से पर्यावरण को होने वाले नुकसान, बीमारियों एवं विशेष जन जागरूकता अभियान के बाद प्लास्टिक का उपयोग करते हुए पाये जाने पर प्रशासन द्वारा की जाने वाली आवश्यक कार्यवाही से अवगत कराया गया तथा सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग न करने हेतु आग्रह किया गया। जबकि नगरपालिका देवप्रयाग, कीर्तिनगर व तहसील प्रशासन के द्वारा संयुक्त रूप से सिंगल यूज प्लास्टिक के विरूद्ध स्वच्छता अभियान चलाया गया।

वहीं अभियान के तहत सिंगल यूज प्लास्टिक प्रयोग के विरूद्ध जन जागरूकता हेतु कल 22 सितम्बर, 2022 को जनपद मुख्यालय नई टिहरी में प्रातः 08ः00 बजे डाईजर से नगरपालिका परिषद् बौराड़ी तक क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन जिला युवा कल्याण विभाग द्वारा किया जायेगा। इसी प्रकार जनपद के समस्त ब्लॉक मुख्यालयों, नगरपालिकाओं एवं नगर पंचायतों में भी क्रॉस कंट्री दौड़ आयोजित कर जन जागरूकता लाने के निर्देश दिये गये है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles