spot_img
spot_img
Friday, August 28, 2026
spot_img

काशीपुर : पत्नी की मौत के मामले में पुलिस ने पति को लिया हिरासत में

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : एक महिला की मौत के मामले में पुलिस ने उसके पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है।

ग्राम चेलापुर, जिला बिजनौर निवासी दीपक भारद्वाज ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन शिवानी का विवाह 2018 में भगतपुर के ग्राम उदमावाला निवासी विक्रांत शर्मा के साथ हुआ था। शिवानी अपने परिवार के साथ काशीपुर के मौहल्ला आदर्श नगर में आकांक्षा गार्डन के पास रह रही थी। उसने बताया कि शिवानी के ससुराल वाले शादी के बाद से ही उसे तंग करते थे। बृहस्पतिवार को उसके जीजा विक्रांत का फोन आया कि तुम अपनी बहन को ले जाओ वरना इसको जान से मार दूंगा। शुक्रवार को विक्रांत का फिर फोन आया कि शिवानी ने फांसी लगा ली है और उसकी मौत हो गई है। शिवानी के भाई दीपक ने पति विक्रांत शर्मा व चार अन्य लोगों पर दहेज न लाने की वजह से हत्या करने का आरोप लगाया है।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शिवानी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया तथा पति विक्रान्त को हिरासत में ले लिया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles