spot_img
spot_img
Friday, February 20, 2026
spot_img

काशीपुर ब्रेकिंग : उजाला हॉस्पिटल के पीछे गुलदार ने किया मजदूर पर हमला, आये 30 टांके

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद): उजाला हॉस्पिटल के पीछे, मानपुर में गुलदार ने एक मजदूर पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। मजदूर के 30 टांके लगे हैं।

आपको बता दें कि 42 साल का किशन कुमार पुत्र बाबूराम उजाला हॉस्पिटल के पीछे एक फार्म हाउस में खेती का काम करता है। आज लगभग 11 बजे जब वह खेत में काम कर रहा था तो गुलदार ने पीछे से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल किशन कुमार को एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

मामले की जानकारी देते हुए डॉक्टर राजीव चौहान ने बताया कि गुलदार के हमले से घायल एक व्यक्ति को अस्पताल लाया गया है। उसका एक कान पूरी तरीके से कटा हुआ था और सिर पर गुलदार के पंजे का निशान है। उसके 30 टांके आये हैं। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है।

आपाके बात दें कि वन विभाग द्वारा कई बार गुलदार को पकड़ने के लिए जंगलों में पिंजरे तक लगाए लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। आज एक बार फिर मानपुर रोड स्थित उजाला हॉस्पिटल के पीछे, छेला नदी के पास गुलदार के हमले से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles