spot_img
spot_img
Friday, April 3, 2026
spot_img

कांग्रेस नेत्री मीनू गुप्ता ने की कांग्रेस के टिकट पर मेयर पद की दावेदारी

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : विगत 33 वर्षों से कांग्रेस की कर्मठ कार्यकर्ता रहीं मीनू गुप्ता ने कांग्रेस के टिकट पर नगर निगम काशीपुर से मेयर पद की दावेदारी पेश की।

 शनिवार को कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री मीनू गुप्ता ने नगर निगम काशीपुर चुनाव में मेयर पद हेतु अपनी दावेदारी कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन के समक्ष पेश की।

आपको बता दें कि मीनू गुप्ता विगत 33 वर्षों से कांग्रेस की सेवा करती चली आ रही हैं। पार्टी कार्यों के दौरान वे अपने 2 पुत्रों का बलिदान भी कर चुकी हैं। वे 33 वर्षों से क्षेत्र के दबे, कुचले, पिछड़े, गरीब, अल्पसंख्यक, महिलाओं, किसानों एवं मजदूरों के उत्थान हेतु लगातार कार्य करती चली आ रही है। उन्हें समाजसेवा के क्षेत्र में कार्य करने के लिए भाजपानीत उत्तराखंड सरकार द्वारा वर्ष 2019-20 में तीलू रौतेली पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

मीनू गुप्ता कांग्रेस सेवादल, महिला कांग्रेस तथा मेन कांग्रेस में प्रदेश स्तर के विभिन्न पदों पर काम कर चुकी हैं। वे जनकल्याण चेतना मंच समिति की संस्थापक सचिव एवं सत्य का साथी समाचार पत्र की प्रधान संपादक हैं।

प्रताप गुप्ता ने की वार्ड नं. 30 से पार्षद के टिकट के लिए दावेदारी

शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रताप गुप्ता ने नगर निगम काशीपुर चुनाव में वार्ड नं. 30 पक्काकोट से पार्षद पद हेतु अपनी दावेदारी कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन के समक्ष पेश की। प्रताप गुप्ता विगत 28 वर्षों से कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में पार्टी की सेवा करते चले आ रहे हैं। प्रताप गुप्ता

वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री मीनू गुप्ता के पति हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles