spot_img
spot_img
Monday, May 4, 2026
spot_img

प्रदेश के सबसे बड़े बिल्डरों में से एक बिल्डर ने किया सुसाइड, गुप्ता बंधु गिरफ्तार

देहरादून (महानाद) : राजपुर थाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग से प्रदेश के सबसे बड़े बिल्डरों में से एक सतेन्द्र सिंह साहनी ने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक बिल्डर के पास से प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है जिसमें उसने शहर के कई बिल्डरों व सहारनपुर के कुछ लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है। वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गुप्ता बंधुओं को गिरफ्तार कर लिया है।

आपको बता दें कि प्रदेश के सबसे बड़े बिल्डरों में शुमार सतेन्द्र सिंह साहनी (बाबा साहनी) ने पैसेफिक हिल्स के नजदीक एक निर्माणाधीन बिल्डिंग की आठंवी मजिल से छंलाग लगाकर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि बिल्डर बाबा साहनी कई दिनों से अपने काम को लेकर डिप्रेशन में थे। राजधानी दून में एक बड़ा प्रोजेक्ट बंद हो जाने व पार्टनर तथा प्रशासनिक दबाव के कारण उनके द्वारा यह कदम उठाया गया है।

वहीं, सुसाइड नोट मिलने पर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई शुरू करते हुए दक्षिण अफ्रीका के उद्योगपति गुप्ता बंधु को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गुप्ता बंधुओं पर आरोप है कि इन्होंने पहले साहनी के साथ पार्टनरशिप की और अब धमकी दे रहे थे। बताया जा रहा है कि साहनी के कई प्रोजेक्ट रुक गये थे। इससे उनके पार्टनर्स में भी विवाद चल रहा था।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles