पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसपुर के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. धीरेन्द्र मोहन गहलौत द्वारा स्वास्थ्य सचिव सचिन कुर्वे एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. केके अग्रवाल के निर्देशानुसार पीएचसी लालपुर मे गर्भवती महिलाओं के लिए एक जागरूकता कैम्प लगाया गया। जिसकी अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख अनूप कौर ने की। कैम्प में उन्होंने महिलाओं को संस्थागत प्रसव के फायदे बताए।
डॉ. धीरेन्द्र गहलौत ने बताया कि संस्थागत प्रसव कराने पर सरकार 3,400 रूपए देती हैं। उन्होंने कहा कि गाँव-गाँव में आशाओं को सरकारी अस्पतालों में लाने के लिये रखा गया है। गर्भवती महिलायें आशाओं के साथ प्राइवेट में ना जाये। घर-घर प्रसव करा रही दाईयाँ नहीं मानी तो उनके खिलाफ एफआईआर करवाई जायेगी।
डॉ. धीरेंद्र गहलौत ने बताया कि यह एक जागरूकता अभियान है, इसमें घर पर डिलीवरी कराने के नुकसान एवं संस्थागत डिलीवरी कराने के फायदे से अवगत कराया गया है। उन्होंने बताया कि संस्थागत डिलीवरी कराने से स्वास्थ्य सुरक्षा के साथ आर्थिक लाभ भी मिलता है। प्रेगनेंसी का पहले पता चल जाता है तो समय से सही देखभाल मिल जाती है। उन्होंने ज््यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करने के लिए सहयोग की अपील की है।

शिविर में डॉ. अंजलि, डॉ. कर्मजीत, डॉ. वर्तिका, डॉ. अतुल, साजिद, रवि, सरिता, अनीता, नीटू सहित समस्त आशा बहनें उपस्थित थे।



