spot_img
spot_img
Saturday, April 25, 2026
spot_img

काशीपुर : सेन्ट्रल स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा 12 की छात्रा हुई लापता

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : सेन्ट्रल स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा 12 की एक नाबालिग छात्रा लापता हो गई। पुलिस ने एक युवक के खिलाफ अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरु कर दी है।

थाना साबिक, काशीपुर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दिनांक 24.4.2026 की सुबह 6.30 बजे उसकी कक्षा 12 व कक्षा 6 में पढ़ने वाली 2 नाबालिग पुत्रियां रोज की भांति सेन्ट्रल स्कूल (केन्द्रीय विद्यालय) आलू फार्म, बाजपुर रोड, काशीपुर ऑटो द्वारा पढ़ने गयीं थी।

उसने बताया कि उसकी पुत्रियां जब 12 बजे तक घर नहीं पहुंची तो उसकी पत्नी स्कूल देखने गयी, वहां पर ऑटो में उसकी छोटी पुत्री बैठी मिली, जबकि बड़ी पुत्री गायब थी। उसे शक है कि बबलू जाटव निवासी श्यामपुरम कालोनी, काशीपुर, उसकी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर उसका अपहरण कर स्कूल से ले गया है। क्योेंकि इससे पूर्व भी लगभग 2 माह पहले बबलू जाटव उसकी पुत्री के आगे पीछे घूमता था और उसको बहलाने फुसलाने की कोशिश करता था और घर के भी काफी चक्कर लगाता था।

उसने बताया कि वह बबलू जाटव के यहाँ अपनी पुत्री का पता करने गये थे, किन्तु उसके परिवारवालों ने उसे कुछ नहीं बताया। बबलू जाटव का मोबाइल नम्बर बन्द जा रहा है। उसे डर है बबलू जाटव उसकी नाबालिग पुत्री के साथ कोई अनहोनी घटना कारित ना कर दे।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर बबलू जाटव के खिलाफ बीएनएस की धारा 137(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरु कर दी है। मामले की जांच एएसआई रविन्द्र सिंह के सुपुर्द की गई है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles