spot_img
spot_img
Sunday, August 16, 2026
spot_img

विश्व पृथ्वी दिवस पर क्लीन एंड ग्रीन ने किया वृक्षारोपण

जसपुर (महानाद) : ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ के उपलक्ष्य में आज क्लीन एंड ग्रीन उत्तराखंड द्वारा जसपुर के मंडप लगन पैलेस में बड़ी संख्या में पौधा रोपण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष विक्की कुमार सौदा ने की तथा संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष सपरा द्वारा किया गया।

क्लीन एंड ग्रीन उत्तराखंड के प्रदेश संरक्षक सुखदेव सिंह नामधारी, अश्वनी छाबड़ा, केपी सिंह, प्रदेश अध्यक्ष विक्की कुमार सौदा के निर्देशानुसार संस्था लगातार पर्यावरण को साफ और स्वच्छ रखने का लोगों को संदेश दे रही है। कार्यक्रम में उपस्थित जसपुर के दर्जनों लोगों ने क्लीन एंड ग्रीन की सदस्यता लेते हुए पर्यावरण संबंधित कार्यों में पर चढ़कर हिस्सा लेने की शपथ ली। इस मौके पर विमल चौहान और अनिता पवार ने क्लीन एंड ग्रीन संस्था की सदस्यता ली।

इस मौके पर संस्था के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी विक्की सौदा, प्रदेश महामंत्री हरप्रीत सिंह हैप्पी, प्रदेश कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश विश्नोई, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला पूजा अरोरा, उपाध्यक्ष मनीष सपरा, प्रदेश मंत्री राधा चौहान, पवन कुमार टिन्नी, महानगर अध्यक्ष रविन्द्र सिंह, विमल चौहान, अनिता पवार, हरि माहेश्वरी, अजय कुमार, विमल सिंह आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles