spot_img
spot_img
Saturday, June 27, 2026
spot_img
Home Blog Page 5

काशीपुर : प्रधान पति से झगड़े के कारण फील्डिंग सजाकर लोगों के साथ मारपीट

0

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : एक युवक ने प्रधान पति व उसके साथियों पर टांडा उज्जैन चौराहे पर फील्डिंग सजाकर उसके पिता, भाई और भतीजे के साथ मारपीट कर उनके हाथ पैर तोड़ने का आरोप लगाया है।

ग्राम सरवरखेड़ा, काशीपुर निवासी रिजवान अली पुत्र वाजिद हुसैन ने कोतवाली काशीपुर पुलिस कोतहरीर देकर बताया कि उनका झगड़ा ग्राम प्रधान पति से 13 जून 2026 को हो गया है, झगड़े में घायल उसके भाई मोइनुद्दीन, पिता वाजिद हुसैन तथा भतीजे मौहम्मद आदिल का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा था।

रिजवान ने बताया कि दिनांक 15 जून 2026 की रात्रि करीब 10.30 बजे उसके भाई मोइनुद्दीन को सूचना मिली कि प्रधान पति अलीम के परिवार के लोग और उसके सहयोगी, उसके भाई रिजवान अली और सुभान अली को पीटने के लिए गांव में तलाश कर रहे हैं। जिस पर उसका भाई मोइनुद्दीन घबरा गया और अपने पिता वाजिद हुसैन और भतीजे आदिल तथा भाभी शबनम तथा पत्नी जीनत को साथ लेकर अस्पताल से बिना बताये निकल आये और कार में बैठकर अलीगंज की तरफ जाने लगे।

रिजवान ने बताया कि जैसे ही उसका भाई मोइनुद्दीन टांडा उज्जैन चौक पर पहुंचे तभी मोटरसाइकिलों पर सवार अलीम पुत्र छुट्टन, अरशद पुत्र अलीम, अयान उर्फ अन्नू, अन्नू पुत्र अलीम, नसीम उर्फ आरिफ पुत्र मुबारक हुसैन, सलीम पुत्र मुबारब हुसैन, युसूफ पुत्र अफसर अली, तैय्यब अली पुत्र छुट्टन, अरमान पुत्र तैय्यब अली, फैजान पुत्र तैय्यब अली, आरिफ पुत्र फारूक, आसिफ पुत्र फारूक, वसीम पुत्र फारूक, साजिद पुत्र खुर्शीद, राशिद पुत्र खुर्शीद, मोइन पुत्र जफर अली तथा फरमान पुत्र जफर अली, अनस पुत्र नसीम, फरमान पुत्र नसीम, आर्यन पुत्र दादू तथा तमंचे का फर्जी लाईसेंस बनवाने में वांछित आरोपी दानिश उर्फ दानू पुत्र अलीम निवासीगण सरवरखेड़ा, थाना कुण्डा, काशीपुर तथा पूर्व बी.डी.सी. सदस्य युसूफ अली तथा उनके साथ 10-15 अन्य लोगों ने उसके पिता वाजिद हुसैन, भतीजे मौ. आदिल तथा भाई मोइनुद्दीन की कार को रोककर लोहे की रॉडों तथा डन्डों से पीट-पीटकर लहुलुहान कर दिया।

रिजवान ने बताया इस दौरान उसके भाई मोइनुद्दीन का जबड़ा टूट गया है, दोनों टांगें तोड़ दी हैं, हाथ तोड़ दिया है तथा पिता के दोनों हाथ तोड़ दिये हैं तथा भतीजे मौ. आदिल का एक हाथ और एक टांग तोड़ दी है। इसके बाद शोर शराबा होने पर आसपास के लोगों और आने जाने वालों ने उन्हें आरोपियों से बचाया। उसके भाई, भतीजे और पिता को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां पर डाक्टरों ने उनकी गम्भीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रैफर कर दिया है, जहां पर मोइनुद्दीन की हालत गम्भीर है।

रिजवान ने बताया कि उपरोक्त घटना की पूरी फील्डिंग पूर्व बी.डी.सी. मेम्बर युसूफ और दानिश उर्फ दानू के द्वारा लगाई गई। जिस कारण आज उसका भाइ जिन्दगी और मौत के बीच में जूझ रहा है। यह दबंग किस्म के व्यक्ति हैं, उनके द्वारा पूर्व में भी उसके परिवार पर जान लेवा हमला किया गया, जिसकी प्राथमिकी कुण्डा थाने में पूर्व में भी दर्ज है। ग्राम प्रधान पति अलीम के द्वारा उसके घर में आग लाने की भी धमकी दी जा रही है। उसने उक्त लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।

रिजवान की तहरीर के आधार पर पुलिस ने उक्त 22 नाजदव अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 117(2), 126(2), 190, 191(2), 191(3), 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई हेम चन्द्र तिवारी के हवाले की है।

कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 4 निहंग यात्री गिरफ्तार

0

चमोली (महानाद) : कर्णप्रयाग में स्थानीय लोगों पर धारदार हथियारों से हमला करने वाले 4 निहंगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

मामले की जानकारी देते हुए एसपी चमोली सुरजीत सिंह पंवार ने बताया कि दिनांक 16.06.2026 को कोतवाली कर्णप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत कर्णप्रयाग बाजार में कृष्णा पैलेस होटल के समीप श्री हेमकुण्ड साहिब यात्रा से लौट रहे कुछ निहंग यात्रियों एवं प्रकाश रावत पुत्र राजेन्द्र सिंह रावत निवासी कर्णप्रयाग बाजार स्थानीय व्यापारियों के मामूली कहासुनी के बाद विवाद उत्पन्न हुआ।

कहासुनी में विवाद इतना बढ़ गया कि 2 निहंग यात्रियों द्वारा प्रकाश रावत पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे स्थानीय लोगों पर भी 2 अन्य निहंग यात्रियों ने हमला कर दिया, जिससे चार स्थानीय व्यक्ति घायल हो गए। एक घायल व्यक्ति को एयर एम्बुलेंस के माध्यम से देहरादून भेज दिया गया है, जबकि अन्य तीन घायलों की स्थिति सामान्य एवं स्थिर है। घटना की सूचना प्राप्त होते ही मौके पर पहुँची पुलिस टीम द्वारा हमला करने वाले चारों आरोपियों को तत्काल हिरासत में लिया गया।

मौके पर मौजूद डीएम गौरव कुमार एवं एसपी सुरजीत सिंह पंवार

बता दें कि कर्णप्रयाग, चमोली निवासी गजपाल सिंह पुत्र बहादुर सिंह नेपुलिस को तहरीर देकर बताया कि दिनांक 16-06-2026 की सुबह करीब 9 बजे प्रकाश रावत पुत्र राजेन्द्र सिंह रावत निवासी शक्तिनगर, कर्णप्रयाग अपने होटल हिल साईट लॉज निकट कृष्णा पैलेस के सामने मोटर मार्ग से सड़क पार कर रहा था कि चमोली की और से एक मोटर साईकिल जिसमें दो सरदार बैठे थे, उनके द्वारा गलत दिशा में जाकर प्रकाश रावत पर तेजी व लापरवाही से टक्कर मार दी। इस पर प्रकाश रावत ने कहा कि भाई जी धीरे चलाओ ,इतने में दोनों सरदार व ऊपर से अन्य एक मोटर साईकिल में दो सरदार आये और चारों सरदारों द्वारा प्रकाश रावत के साथ गाली-गलौज कर बहस शुरू हो गयी।

गजपाल ने बताया कि जब उसने व वहां पर अन्य राजेश नेगी, सुदर्शन सिंह कण्डारी, हरेन्द्र सिंह पवार, अंकित भट्ट, महताब राणा, अब्बल सिंह रावत, राजेश नेगी व अन्य स्थानीय लोगों द्वारा बीच बचाव किया जाने लगा तो चारों सरदारों ने अपनी म्यान से तलवार निकालकर मार पीट कर दी तथा कहने लगे कि इनको जान से खत्म कर देते हैं तथा जान से मारने के इरादे से गजपाल व प्रकाश के सिर पर तलवार से वार कर दिया, जिससे प्रकाश व गजपाल के शरीर पर कई जगह चोटें आई व खून बहने लगा तथा सुदर्शन सिंह के हाथ व अन्य जगहों पर और हरेन्द्र सिंह पर भी धारदार हथियार से मारपीट कर सभी व्यक्तियों को गम्भीर चोटें पहुचाकर लहुलुहान कर दिया यदि मौके पर अगल- बगल के लोग बीच बचाव नहीं करते तो अवश्य ही कोई संगीन वारदात हो जाती।

गजपाल ने बताया कि अभियुक्तगण तलवार लहराते हुए और धमकी देते हुए मौके से भागने लगे, इस दौरान एक सरदार जिसका नाम ज्ञात हुआ कि मनप्रीत सिंह पुत्र सोमराम, मोहाली, पंजाब भागते समय सड़क से नीचे छलांग लगाते समय गिर गया, जिससे उस पर चोटें आयी है। प्रकाश रावत पर गम्भीर चोटें होने से चिकित्सालय कर्णप्रयाग से हायर सेंटर देहरादून के लिए रेफर कर दिया गया। अन्य चोटिल चिकित्सालय कर्णप्रयाग में इलाज करवा रहे हैं।

पीड़ित गजपाल सिंह द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर कोतवाली कर्णप्रयाग में धारा 281/125/109/352/351(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आरोपियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

घटना के बाद कुछ समय के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित हो गया था। जिसके पश्चचात मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम चमोली गौरव कुमार एवं एसपी चमोली सुरजीत सिंह पंवार द्वारा स्वयं मौके पर पहुँचकर स्थानीय नागरिकों से वार्ता की गयी। प्रशासन एवं पुलिस के संयुक्त प्रयासों से राष्ट्रीय राजमार्ग को पुनः यातायात हेतु सुचारू कर दिया गया है।

यात्रियों एवं स्थानीय लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चारधाम यात्रा मार्ग से जुड़े सभी जनपदों से समन्वय स्थापित कर कुछ समय के लिए यातायात को नियंत्रित किया गया, जिससे अधिक संख्या में वाहन प्रभावित नहीं हुए। जिला प्रशासन द्वारा मौके पर फँसे यात्रियों के लिए पेयजल एवं खाद्य सामग्री की भी समुचित व्यवस्था भी की गयी थी।

डीएम गौरव कुमार ने कहा कि जनपद में चारधाम यात्रा पूर्णतः शांतिपूर्ण एवं निर्बाध रूप से संचालित हो रही है तथा वर्तमान में कानून एवं यातायात व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है, उन्होंने सभी से शांति बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

एसपी चमोली सुरजीत सिंह पंवार

एसपी चमोली ने स्पष्ट कहा कि जनपद में किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी, कानून-व्यवस्था भंग करने अथवा आमजन की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले व्यक्तियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध चमोली पुलिस द्वारा सख्त एवं कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा पूरे क्षेत्र में सतत निगरानी रखी जा रही है तथा किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। वर्तमान में स्थिति पूर्णतः नियंत्रण में है और पुलिस-प्रशासन द्वारा शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक सभी कदम उठाए जा रहे हैं।

चमोली पुलिस की अपील –
चमोली पुलिस स्थानीय नागरिकों एवं श्रद्धालुओं से अपील करती है कि किसी भी विवाद की स्थिति में कानून अपने हाथ में न लें, संयम एवं धैर्य बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। केवल प्रशासन एवं पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करें तथा किसी भी अपुष्ट जानकारी को सोशल मीडिया पर प्रसारित न करें।

इस दौरान उपजिलाधिकारी गैरसैण अबरार अहमद, सीओ कर्णप्रयाग त्रिवेन्द्र सिंह राणा, तहसीलदार कर्णप्रयाग सुधा डोभाल, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्णप्रयाग विनोद थपलियाल सहित प्रशासन एवं पुलिस के अन्य अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।

किशाऊ बांध परियोजना पर राज्यों में बनी सहमति, यमुना के पुनर्जीवन का रास्ता हुआ साफ

0

 

नई दिल्ली। यमुना नदी के पुनर्जीवन के लिए प्रस्तावित लंबे समय से लंबित किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना पर मंगलवार को महत्वपूर्ण सहमति बन गई। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में संबंधित राज्यों ने परियोजना के क्रियान्वयन के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर करने पर सहमति व्यक्त की।

बैठक में तय किया गया कि समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर होने के बाद किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना को मंजूरी के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल के समक्ष रखा जाएगा। इस परियोजना में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान सहभागी राज्य हैं।

बैठक में केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय गृह सचिव, जल संसाधन सचिव, विद्युत मंत्रालय के सचिव, दोनों राज्यों के मुख्य सचिव तथा विभिन्न मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि परियोजना के जल घटक की लागत का 90 प्रतिशत हिस्सा केंद्र सरकार केंद्रीय सहायता के रूप में वहन करेगी, जबकि शेष 10 प्रतिशत खर्च छहों राज्यों द्वारा साझा किया जाएगा।

इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के हिस्से के पानी को दिल्ली और राजस्थान को आवंटित करने पर भी सहमति बनी। बदले में दिल्ली और राजस्थान, परियोजना के विद्युत उत्पादन घटक में हिमाचल प्रदेश के हिस्से की लागत का वहन करेंगे।

केंद्र सरकार के अनुसार यह निर्णय यमुना नदी को स्वच्छ और अविरल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। परियोजना के पूर्ण होने पर यमुना में स्वच्छ जल का प्रवाह बढ़ेगा, जिससे नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के प्रयासों को नई मजबूती मिलेगी।

बैठक में कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार वर्षों से लंबित राष्ट्रीय और जनहित से जुड़े विषयों का समाधान संवाद से समाधान की भावना के साथ कर रही है। किशाऊ बांध परियोजना पर बनी यह सहमति इसी दिशा में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

घर-घर पहुंचकर मतदाताओं का सत्यापन करें BLO, BLA को भी साथ रखें: सीईओ

0

 

देहरादून, 16 जून। उत्तराखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घर पर अनुपस्थित मतदाताओं के सत्यापन के लिए बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) को साथ लेकर जाएं और ऐसे मतदाताओं के घरों पर कम से कम तीन बार अनिवार्य रूप से संपर्क करें।

मंगलवार को भारत निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त संजय कुमार एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलाधिकारियों के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की। बैठक में गणना फार्मों के वितरण और डिजिटाइजेशन कार्य की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी जनपद निर्धारित समयसीमा के भीतर गणना फार्मों का शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करें। जिन जिलों में वितरण कार्य लगभग पूरा हो चुका है, वहां डिजिटाइजेशन कार्य में तेजी लाई जाए। उन्होंने जिलाधिकारियों को बूथवार समीक्षा करने तथा धीमी प्रगति वाले बूथों पर अतिरिक्त कार्मिकों की तैनाती करने के निर्देश भी दिए।

उप निर्वाचन आयुक्त संजय कुमार ने कहा कि जिन क्षेत्रों में फार्म वितरण पूरा हो चुका है लेकिन मतदाता उपलब्ध नहीं हैं, वहां डिजिटाइजेशन पूरा होने के बाद ऐसे मतदाताओं की सूची संबंधित बीएलए के साथ साझा की जाए। उन्होंने एबसेंट, शिफ्टेड, मृत एवं डुप्लीकेट मतदाताओं के मामलों में बीएलओ द्वारा गणना फार्म पर विस्तृत फील्ड रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए।

बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. विजय कुमार जोगदण्डे, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चन्द्र दुम्का, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास सहित सभी जिलाधिकारी एवं निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी मौजूद रहे।

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत निर्वाचन आयोग का फोकस अब फार्म वितरण के साथ-साथ डिजिटाइजेशन और मतदाता सत्यापन प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर है।

पौड़ी को मिली विज्ञान संग्रहालय की सौगात, कंडोलिया महोत्सव होगा राजकीय महोत्सव: मुख्यमंत्री धामी

0

 

पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को जनपद पौड़ी गढ़वाल के भ्रमण के दौरान जिला मुख्यालय स्थित श्रीनगर रोड पर निर्मित आधुनिक विज्ञान संग्रहालय का लोकार्पण किया तथा कंडोलिया महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने जनपद को 110.55 करोड़ रुपये की लागत वाली 19 विकास योजनाओं की सौगात देते हुए 14 योजनाओं का शिलान्यास और पांच योजनाओं का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री ने विज्ञान संग्रहालय का विधिवत उद्घाटन कर वहां विकसित विज्ञान आधारित गतिविधियों और प्रयोगात्मक शिक्षण व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की। संग्रहालय में स्थापित विभिन्न वैज्ञानिक सिद्धांतों पर आधारित सहभागितापूर्ण मॉडल, वैज्ञानिक प्रदर्शनियों और आधुनिक उपकरणों का अवलोकन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे विज्ञान संग्रहालय बच्चों में जिज्ञासा, अनुसंधान की भावना और वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने मुख्यमंत्री को संग्रहालय में स्थापित वैज्ञानिक प्रदर्शनों की जानकारी दी। बच्चों से संवाद के दौरान मुख्यमंत्री ने स्वयं भी कई प्रदर्शनों में उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा विज्ञान, अंतरिक्ष, ऊर्जा, पर्यावरण और तकनीकी नवाचारों से जुड़े प्रदर्शनों का अवलोकन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला विज्ञान संग्रहालय केवल प्रदर्शनी स्थल नहीं, बल्कि विद्यार्थियों और युवाओं के लिए आधुनिक विज्ञान शिक्षण एवं नवाचार केंद्र के रूप में कार्य करेगा। यहां बच्चे विज्ञान को केवल पुस्तकों तक सीमित न रखकर प्रयोगों और गतिविधियों के माध्यम से प्रत्यक्ष रूप से समझ सकेंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह संग्रहालय जनपद के विद्यार्थियों के लिए ज्ञान, जिज्ञासा और नवाचार का प्रमुख केंद्र बनेगा।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने कंडोलिया मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। रामलीला मैदान में आयोजित कंडोलिया महोत्सव का शुभारंभ करते हुए उन्होंने कंडोलिया महोत्सव को राजकीय महोत्सव के रूप में विकसित किए जाने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि कंडोलिया महोत्सव उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और युवा प्रतिभाओं को नई पहचान देने का सशक्त माध्यम है। लगभग 110 करोड़ रुपये की लागत से जिन 19 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया है, वे क्षेत्र के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के साथ आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य करेंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास और विरासत दोनों को साथ लेकर आगे बढ़ रहा है। चारधाम यात्रा लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है और अब तक लाखों श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। राज्य सरकार विकास को पहाड़ के अंतिम छोर तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी सोच के साथ ‘हाउस ऑफ हिमालय’, एक जनपद-दो उत्पाद योजना, श्रीअन्न मिशन, नई पर्यटन एवं चलचित्र नीति, स्वरोजगार तथा गृह-आवास योजना को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि युवाओं के हितों की रक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए राज्य सरकार ने देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया है। पिछले चार वर्षों में 33 हजार से अधिक युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ सरकारी नौकरियां प्रदान की गई हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की सनातन संस्कृति, मूल स्वरूप और सामाजिक सौहार्द की रक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी उद्देश्य से समान नागरिक संहिता, धर्मांतरण विरोधी कानून, दंगा विरोधी कानून तथा सख्त भू-कानून जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।

उन्होंने पौड़ी और श्रीनगर क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश की पहली राष्ट्रीय कैडेट कोर अकादमी, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान परिसर, गंगा संस्कृति केंद्र, सिंगटाली पुल, पौड़ी-श्रीनगर मार्ग चौड़ीकरण, झील निर्माण, वाहन चालक परीक्षण पथ तथा खेल अधोसंरचना से जुड़ी परियोजनाएं क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी और रोजगार व पर्यटन की संभावनाओं को बढ़ाएंगी।

इस अवसर पर विधायक राजकुमार पोरी, विधायक दिलीप सिंह रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष रचना बुटोला, नगर पालिका अध्यक्ष हिमानी नेगी, ब्लॉक प्रमुख अस्मिता नेगी, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष पंडित राजेंद्र अंथवाल, जिलाधिकारी स्वाति भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार, मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

पिस्टल के दम पर दहशत फैलाने वाले 2 युवक गिरफ्तार

0

रुद्रपुर (महानाद) : पिस्टल के दम पर दहशत फैलोन वाले 2 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। युवकों ने फरारी, ठिकाने बदलने और पुलिस से बचने के हर हथकंडे अपनाए, लेकिन एसएसपी अजय गणपति की कुशल रणनीति के आगे उनकी कोई चाल नहीं चली।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड पुष्कर धामी के अपराधमुक्त एवं भयमुक्त उत्तराखण्ड के संकल्प को साकार करने हेतु एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत रुद्रपुर पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पिस्टल के बल पर एक परिवार को धमकाने, रिहायशी क्षेत्र में अराजकता फैलाने एवं दहशत का माहौल बनाने वाले मुख्य आरोपी सहित दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

आपको बता दें कि दिनांक 10.06.2026 को चौकी आदर्श कॉलोनी क्षेत्र से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्तियों द्वारा एक घर पर पहुंचकर हो-हल्ला करते हुए परिवार को धमकाया गया तथा पिस्टल दिखाकर भय का वातावरण बनाया गया। स्थानीय लोगों के विरोध करने पर एक आरोपी पिस्टल फेंककर मौके से फरार हो गया। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल से एक लोडेड .30 बोर पिस्टल एवं .30 बोर के 6 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

जांच के दौरान ज्ञात हुआ कि आदर्श कॉलोनी निवासी तरुण दियू उर्फ सन्नी के भाई कपिल द्वारा लगभग एक माह पूर्व आत्महत्या की गई थी। परिजनों द्वारा अपने घर के सामने एसी की दुकान संचालित करने वाले रमन कक्कड़ को उक्त घटना के लिए जिम्मेदार माना जा रहा था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था।

दिनांक 10.06.2026 को रमन कक्कड़, उसके भाई रवि कक्कड़ एवं उनके अन्य साथियों द्वारा सन्नी के परिवार के साथ विवाद किया गया। आरोपियों के साथ आए एक व्यक्ति द्वारा पिस्टल दिखाकर परिवार को धमकाया गया। शोर-शराबा होने पर स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए, जिसके बाद आरोपी मौके से भागने लगे। पीछा किए जाने पर एक आरोपी द्वारा पिस्टल फेंक दी गई, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अजय गणपति द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी गई, संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई तथा मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उनकी तलाश की जा रही थी। पुलिस जांच में यह भी जानकारी प्राप्त हुई कि आरोपी पुनः पीड़ित पक्ष को नुकसान पहुंचाने की योजना बना सकते हैं। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल रहे थे।

दिनांक 15.06.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मुख्य आरोपी रमन कक्कड़ एवं पिस्टल लेकर आने वाला आरोपी दीपक कुमार रामपुर (उत्तर प्रदेश) के खानपुर गांव की ओर जाने वाले मार्ग पर मौजूद हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए बाजार चौकी, आदर्श कॉलोनी चौकी एवं रम्पुरा चौकी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा घटना में शामिल अन्य व्यक्तियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। फरार आरोपियों की तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों को कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त –
1. रमन कक्कड़ (32 वर्ष) पुत्र मनजीत सिंह निवासी ग्राम केसरपुर, रुद्रपुर।
2. दीपक कुमार (26 वर्ष) पुत्र बलवीर चंद निवासी ग्राम मजरा झुण्डी, सकैनिया, गदरपुर।

पुलिस टीम में कोतवाल प्रकाश दानू, एसएसआई अनिल जोशी, एसआई प्रदीप कुमार, पंकज कुमार, प्रदीप पंत, प्रियांशु जोशी, हे.कां. प्रकाश भोजक, कां. दिनेश खड़ायत, महेश पंचपाल तथा रघुनाथ गोस्वामी शामिल थे।

पाकिस्तान से हथियार और हेरोइन मंगाकर बाजपुर में छिपा वांटेड अपराधी गिरफ्तार

0

देहरादून/बाजपुर (महानाद) : पाकिस्तान से हथियार और 900 ग्राम स्मैक मंगाकर बाजपुर में छिपे पंजाब के वांटेड अपराधी को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर उसके पास से 1 दर्जन पिस्टल, 20 मैगजीन तथा 900 ग्राम हेरोइन बरामद की है।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के ‘अपराध मुक्त उत्तराखण्ड’ के विजन तथा डीजीपी उत्तराखण्ड दीपम सेठ के निर्देशन में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) उत्तराखण्ड द्वारा राज्य में बाहरी राज्यों के भगोड़े अपराधियों/गैंगस्टरों की धरपकड़/गिरफ्तारी हेतु कार्यवाही की जा रही है।

उक्त क्रम में दिनांक 15/06/2026 की प्रातः उत्तराखण्ड एसटीएफ, पंजाब पुलिस व बाजपुर पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में मौहल्ला केशवनगर, बाजपुर, उधम सिंह नगर से पंजाब के भगोड़े/वांछित अपराधी ईशानप्रीत सिंह पुत्र जगजीत सिंह, निवासी गली नं. 1, सुरता सिंह कॉलोनी, नारायणगढ़, थाना छेहर्टा, अमृतसर सिटी को गिरफ्तार किया गया। जिस पर एनडीपीएस व आर्म्स एक्ट में मुदकमें दर्ज हैं।

एसएसपी एसटीएफ उत्तराखंड अजय सिंह ने बताया कि दिनांक 23 मई,2026 को अमृतसर, पंजाब में नशा एवं हथियार तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) अमृतसर एवं बीएसएफ टीम द्वारा एक संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया गया। जिसमें ईशानप्रीत सिंह पुत्र जगजीत सिंह के आवास पर रेड की गई। सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीम को देखते ही आरोपी ईशानप्रीत सिंह मकान की छत से छलांग लगाकर पीछे की ओर से फरार हो गया। तलाशी के दौरान उसके घर से भारी मात्रा में अवैध हथियार एवं मादक पदार्थ बरामद किए गए।

 
3 बरेटा पिस्टल
3 जिगाना पिस्टल
6 मेड इन चाइना पिस्टल
– 20 मैगजीन
– लगभग 900 ग्राम हेरोइन

एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि पंजाब पुलिस से सम्पर्क करने पर ये बात सामने आयी कि ईशानप्रीत के पास सीमा पार पाकिस्तान से ड्रोन के जरिये बॉर्डर पर ये हथियार व ड्रग्स पहुँचाये गये थे। तब से पंजाब पुलिस व सुरक्षा बलों द्वारा उसकी तलाश के लिए व्यापक प्रयास किए जा रहे थे। इसी बीच उत्तराखण्ड एसटीएफ को पंजाब पुलिस के माध्यम से ईशानप्रीत के उत्तराखण्ड में जनपद ऊधम सिंह नगर में होने की सूचना दी गयी जिसपर एक टीम को इस टास्क पर लगाया गया तथा 15 जून की तड़के एसटीएफ उत्तराखंड, पंजाब पुलिस की एएनटीएफ व स्थानीय पुलिस टीम द्वारा चलाये गये ज्वाइंट ऑपरेशन में बाजपुर के केशवनगर से इसे गिरफ्तार किया गया। जिसे पूछताछ के उपरान्त पंजाब पुलिस के सुपुर्द किया गया।

देहरादून : भाजपा का पूर्व विधायक गिरफ्तार

0

सुहानी अग्रवाल
देहरादून (महानाद) : डालनवाला कोतवाली पुलिस ने भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया

मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी देहरादून प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि दिनांक 05-01-2026 को भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तराखण्ड प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने तहरीर देकर बताया था कि पूर्व विधायक ज्वालापुर विधानसभा हरिद्वार सुरेश राठौर व एक्ट्रेस उर्मिला सनावर ने कुछ राजनैतिक पार्टियों से मिलीभगत कर सुनियोजित रुप से आपराधिक षडयंत्र रचते हुए झूठी व मनगढ़ंत ऑडियो व वीडियो बनाकर उनकी व पार्टी एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों की छवि खराब करने, झूठी ऑडियो व वीडियो का आपसी वार्तालाप करके सोशल मीडिया पर पोस्ट कर शान्ति व्यवस्था भंग करने, उपद्रव व दंगे फैलाने का प्रयास किया है।

दुष्यंत कुमार गौतम की तहरीर के आधार पर दिनांक 05-01-2026 को कोतवाली डालनवाला में धारा 61(2), 336(4), 353(2), 356(3) बीएनएस व 66(डी), 66(ई) आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

मामले की की संवेदनशीलता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा उक्त प्रकरण में गहनता से विवेचना करने के निर्देश दिये गये,जांच के दौरान बयानात/साक्ष्य व तथ्यों के आधार पर अभियुक्त सुरेश राठौर के विरुद्ध धारा 308(6) बीएनएस का अपराध पाये जाने पर विवेचना में 308(6) बीएनएस की वृद्धि की गयी व पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त सुरेश राठौर को दिनांक 14-06-2026 को मुखबिर की सूचना पर बिहारीगढ़ फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार किया गया।

सुरेश राठौर को कोर्ट में पेश कर 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल सुद्धोवाला भेज दिया गया।

मुख्यमंत्री धामी ने माता पूर्णागिरि मंदिर में श्रमदान कर दिया स्वच्छता का दिया संदेश

0

खटीमा (महानाद) : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार प्रातः खटीमा क्षेत्र के नगला तराई स्थित माता पूर्णागिरि मंदिर पहुंचकर मंदिर परिसर में साफ-सफाई कर श्रमदान किया तथा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में रुद्राक्ष का पौधा भी रोपित किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। धार्मिक स्थलों की स्वच्छता और संरक्षण हमारी संस्कृति एवं आस्था से जुड़ा विषय है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण वर्तमान समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है तथा प्रत्येक व्यक्ति को प्रकृति संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि होने के साथ-साथ प्राकृतिक संपदाओं से समृद्ध राज्य है। राज्य सरकार पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने आमजन से भी अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने एवं अधिक से अधिक पौधारोपण करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सागर सिंह धामी, प्रधान दीपक मेहरा, डीएम नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, डीएफओ हिमांशु बागरी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी व क्षेत्रीय जनता उपस्थित थे।

पुलिस ने किया फर्जी सीएससी सेंटर का खुलासा, बाप-बेटे गिरफ्तार

0

मेरठ (महानाद) : साइबर सेल और लिसाड़ी गेट थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए एक फर्जी जनसेवा केंद्र (सीएससी सेंटर) का भंडाफोड़ कर पहचान संबंधी दस्तावेजों का दुरुपयोग करने वाले गिरोह के दो सदस्यों, बाप-बेटे को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से भारी मात्रा में आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, बैंक पासबुक, चेकबुक और डेबिट-क्रेडिट कार्ड आदि बरामद किए हैं।

रविवार को मामले का खुलासा करते हुए एसपी क्राइम अवनीश कुमार ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर साइबर सेल तथा लिसाड़ी गेट पुलिस क्षेत्र में जनसेवा केंद्रों की जांच कर रही थी। इसी दौरान इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस एवं मुखबिर की सूचना पर अंसार कॉलोनी, गोला कुआं स्थित रॉयल सर्विसेज जन सेवा केंद्र चलाने वाले अरकम पुत्र निजामुद्दीन और निजामुद्दीन पुत्र यासीन को गिरफ्तार किया गया है।

एसपी अवनीश कुमार ने बताया कि आरोपियों के पास से 2 मोबाइल फोन, 92 डेबिट एवं क्रेडिट कार्ड, 10 बैंक पासबुक, 5 चेकबुक, 139 वोटर आईडी कार्ड, 16 ब्लैंक हेल्थ कार्ड, 180 आधार कार्ड, 97 पैन कार्ड तथा 10 रबर स्टैंप और सील मोहर बरामद हुई हैं। मामले में थाना लिसाड़ी गेट में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी बाप-बेटे ने बताया कि वे अपने अन्य परिजनों के साथ मिलकर गरीब और जरूरतमंद लोगों को गुमराह कर उनके पहचान पत्र प्राप्त कर लेते थे। बाद में इन दस्तावेजों के आधार पर फर्जी पहचान पत्र तैयार कर विभिन्न बैंकों में खाते खुलवाए जाते थे और इन खातों से जुड़े डेबिट और क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल ऑनलाइन लेनदेन और साइबर धोखाधड़ी में किया जाता था।

एसपी क्राइम ने बताया कि जांच में instantmudra.in तथा swifemoney.in समेत अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से धनराशि के लेनदेन की जानकारी भी सामने आई है। बरामद खातों में से एक खाते के संबंध में असम से साइबर ठगी की शिकायत एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज मिली है, जिससे इस गिरोह के तार बड़े साइबर अपराधों से जुड़े होने की आशंका है।

एसपी ने बताया कि गिरोह का एक अन्य सदस्य अबूबकर पुत्र निजामुद्दीन फरार है, जिसकी तलाश में दबिशें दी जा रही हैं। अब पुलिस यह जानकारी जुटा रही है कि इस गिरोह ने अब तक कितने लोगों के दस्तावेजों का दुरुपयोग कर साइबर अपराधों को अंजाम दिया है।