spot_img
spot_img
Thursday, February 26, 2026
spot_img

रोटरी क्लब ऑफ काशीपुर कॉर्बेट का पच्चीसवां अधिष्ठापन समारोह सम्पन्न

काशीपुर (महानाद) : रोटरी क्लब ऑफ काशीपुर कॉर्बेट का पच्चीसवां अधिष्ठापन समारोह 2 अगस्त 2021, सोमवार को सम्पन्न हुआ। यह क्लब का सिल्वर जुबली वर्ष है। जिसमें रो. ब्रहमेश चन्द्र गुप्ता अध्यक्ष 2021-22 एवं सचिव रो . पंकज भल्ला ने कार्यभार ग्रहण किया। समारोह के मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गर्वनर रो. मुकेश सिंघल रहे । विशेष अतिथि पीडीजी रो. देवेन्द्र अग्रवाल, डीजीई रो. पवन अग्रवाल, असिस्टेंट गवर्नर रो. अरुण रहे।

2020-21 की अध्यक्ष रो. सुरूचि सक्सेना ने स्वागत भाषण में कार्यकाल की चुनौतियों, कोरोना की विषम परिस्थितियों में क्लब की प्राथमिकताओं, प्रयासों एवं सेवाओं से अवगत कराया साथ ही समस्त अतिथियों का स्वागत किया । समारोह का आरंभ रोटरी के संस्थापक पॉल हैरिस के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करने के साथ हुआ । इसके पश्चात 2020-21 सचिव डॉ. दीपिका गुडिया आत्रेय ने गत वर्ष के गतिविधियों एवं क्रियाकलापों की रिपोर्ट प्रस्तुत की । क्लब द्वारा चार नए सदस्यों को भी सदस्यता दिलाई गई । डॉ. वाचा सक्सेना, डॉ. सोनल मेहरोत्रा, डॉ. तनु एवं मिनी अरोरा ने क्लब की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर क्लब के न्यूज लैटर ‘रजतपथ’ का भी विमोचन किया गया।

डॉ. इला मेहरोत्रा ने मंडलाध्यक्ष के जीवनवृत्त को अत्यधिक सुन्दर पद्य के रूप में प्रस्तुत किया। डिस्ट्रिक्ट से प्राप्त अध्यक्ष व सचिव हेतु आउटस्टैंडिंग अवाडर््स को इस मौके पर डीजी ने निवर्तमान अध्यक्ष व सचिव को देकर सम्मानित किया। साथ ही कोविड काल में की गयी सेवाओं के लिए क्लब को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष ब्रहमेश गुप्ता ने नए सत्र की योजनाओं पर प्रकाश डाला। सचिव पंकज भल्ला ने जल – संरक्षण को महत्वपूर्ण व आवश्यक बताते हुए इसके उपायों, प्रयासों एवं क्लब द्वारा किये जाने वाले कार्यों को बताया।

डीजीई पवन अग्रवाल ने रोटेरियंस को आमजन की सेवा में लगे रहने एवं यथास्थिति हरसंभव प्रयास करने के लिये प्रेरित किया। पीडीजी देवेन्द्र अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में क्लब के कार्याे की प्रशंसा करते हुए यथासामर्थ्य निरन्तर सजग व तत्पर रहने का आहवान किया। मुख्य अतिथि मुकेश सिंघल ने अपने संबोधन में रोटरी इंटरनेशनल के अध्यक्ष शेखर मेहता के संदेश को सदस्यों तक पहुंचाया, साथ ही यह भी अपील की कि संभव हो तो हर सदस्य आर्थिक रूप से दान अवश्य करें। समारोह का कुशल संचालन डॉ. सोनल मेहरोत्रा ने किया। डॉ. दीप मेहरोत्रा ने आभार व्यक्त किया। समारोह के अंत में स्व . निशा घई को दो मिनट का मौन रख कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी ।

इस अवसर पर विधायक हरभजन सिंह चीमा, मेयर ऊषा चौधरी, मंडलाध्यक्ष की धर्मपत्नी रीमा सिंघल, सुरेन्द्र पाल, बीएस सेठी, सुखराज सोनी, डॉ. नरेश मेहरोत्रा, अरुण भक्कू, राज मेहरोत्रा, मनोज चौधरी, राजीव खरबन्दा, राजीव कपूर, अरुण टंडन, कुलजीत सोढ़ी, दीपक पुरी, अमृत ग्रोवर, दीप मेहरोत्रा, कैलाश सहगल, राजीव रस्तौगी, एसके मित्तल, बीएस सोढी, सुभाष शर्मा, डॉ. असीम मेहरोत्रा, टीएस सोढ़ी, राजेश गुप्ता, राकेश गुप्ता, रेखा जिंदल, प्राची अग्रवाल, संगीता मेहरोत्रा, मीना गुप्ता, कविता गुप्ता, संगीता गुप्ता, अलका पुरी, अरवीन सोनी, बिन्दू भल्ला, रागिनी भक्कू, राशि टण्डन, गिन्नी सोढी, गुरप्रीत सोनी, महेन्द्र कौर सेठी, संगीता गुप्ता, नमिता गुप्ता आदि सदस्य एवम् अतिथि उपस्थित रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles