spot_img
spot_img
Friday, May 1, 2026
spot_img

होली पर रंग का टीका लगाना पड़ा भारी, लोहे की रॉड से पीट-पीटकर किया अधमरा

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : एक युवक को होली पर रंग का टीका लगाना भारी पड़ गया। तीन लोगों ने लोहे की रॉड से पीट पीटकर उसे अधमरा कर दिया। युवक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

जगतपुर निवासी सुनील पुत्र गोपाल सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके भाई रवि सिंह ने पड़ोस में रहने वाले हंसप्रीत सिंह पुत्र तरसेम सिंह को रंग का टीका लगा दिया। जिस पर हंसप्रीत सिंह ने रवि के साथ गाली गलौच शुरु कर दी। फिर हंसप्रीत के पिता तरसेम सिंह पुत्र शिंगारा सिंह, बलविन्दर सिंह पुत्र भगवान सिंह निवासी कल्लूवाला, थाना रेहड़ जिला बिजनौर में निवास करता है, ने रवि को लोहे की रोड से उसके सिर, हाथ व मुंह पर बुरी तरह जान से मारने की नीयत से मारा, जिससे वह बेहोश हो गया।

सुनील ने बताया कि घटना की सचना मिलने पर वे तुरन्त वहां गये और रवि को सरकारी अस्पताल काशीपुर ले गये, जहां उसक गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेन्टर रेफर कर दिया।

सुनील की तहरीर के आधार पर पुलिस ने हंसप्रीत सिंह, तरसेम सिंह तथा बलविंदर सिंह के खिलाफ धारा 307, 34, 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई राजेन्द्र प्रसाद के हवाले की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles