spot_img
spot_img
Friday, August 28, 2026
spot_img

नगर निगम ने चलाया अभियान, दुकानदारों के काट दिये 58 हजार के चालान

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : नगर आयुक्त विवेक राय के निर्देश पर नगर निगम की टीम ने दिनांक 22.10 .2024 को नगर क्षेत्र अंतर्गत प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग, कूड़ा-गंदगी, अतिक्रमण करने वाले प्रतिष्ठान स्वामी तथा उपभोक्ताओं के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाते हुए 13 प्रतिष्ठान स्वामियों के 58 हजार रुपये के चालान कर 1 किलो 600 ग्राम पॉलिथीन जब्त की गई।

टीम में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमरजीत सिंह साहनी, सहायक नगर आयुक्त यशवीर सिंह राठी एवं कापड़ी, कर एवं राजस्व अधीक्षक अनिरुद्ध गौड़, कर एवं राजस्व निरीक्षक अंकित खर्कवाल एवं अब्दुल सलीम तथा कार्यालय सहायक विक्रांत यादव शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles