spot_img
spot_img
Tuesday, August 4, 2026
spot_img

ब्रेकिंग न्यूज : एसएसपी ने किये पुलिस विभाग में तबादले

सुहानी अग्रवाल

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह ने रविवार की देर रात उप निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में फेर बदल किया है। ऋषिकेश के कोतवाल रहे शंकर सिंह बिष्ट को पूर्व में एसओजी देहात में तैनाती दी गई थी, अब उन्हें एसओजी नगर में तैनाती दी गई।

एम्स चौकी प्रभारी विनेश कुमार को ऋषिकेश कोतवाली भेजते हुए देहरादून से चिंतामणि मैथानी को एम्स का प्रभारी बनाया गया है। आईडीपीएल चौकी प्रभारी ज्योति प्रसाद उनियाल को थाना रायपुर भेजते हुए उनके स्थान पर हरबर्टपुर से कविंद्र राणा को चौकी प्रभारी बनाकर भेजा गया है।

देहरादून में तैनात उपनिरीक्षक शिवप्रसाद डबराल को कोतवाली ऋषिकेश भेजा गया है। देर रात जारी तबादला सूची में 47 उप निरीक्षक ऐसे हैं जिनके कार्यक्षेत्र में फिर बदल किया गया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles