spot_img
spot_img
Friday, August 28, 2026
spot_img

काशीपुर : भाजपाईयों ने किया डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर नमन

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : भाजपा की एक बैठक आज श्री अग्रवाल सभा में सम्पन्न हुई। इस दौरान जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया।

बैठक के दौरान भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद एकात्मवाद और मानववाद के प्रणेता थे। जिन्होंने राष्ट्र कल्याण की अवधारणा को केंद्र बनाकर जनसंघ की स्थापना की थी। कश्मीर के संबंध में एक देश एक निशान एक प्रधान का नारा उनके द्वारा दिया गया था। आज भाजपा नगर मंडल के सभी बूथों पर जनसंघ के संस्थापक की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि आज हर घर जन महा संपर्क अभियान के किया दौरान सभी पदाधिकारियों ने मोदी सरकार के 9 वर्ष की उपलब्धियों व विकास कार्यों के बारे में बताया एवं पंपलेट वितरण किए गए।

पुष्पांजलि सभा में प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी, प्रदेश मंत्री गुरविंदर सिंह चंडोक, प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा इंतजार हुसैन, पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा, नगर निगम महापौर उषा चौधरी, जिला महामंत्री मोहन बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष सुधा शर्मा, जिला कार्यालय मंत्री समर पाल चौधरी, रवि प्रजापति, सर्वेश शर्मा शशि, गांधार अग्रवाल, राजकुमार यादव, कविता यादव, ईश्वर चंद्र गुप्ता, राजीव अरोरा, अभिनव, अशोक सैनी, मौहम्मद आरिफ खान, मिर्जा नदीम, सचिन ठाकुर, जगत बिष्ट, उषा शर्मा आदि तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles