spot_img
spot_img
Thursday, April 2, 2026
spot_img

हल्द्वानी : रेलवे भूमि अतिक्रमण पर तैयारियाँ सख्त, कप्तान मंजूनाथ टीसी के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस हुई अलर्ट

हल्द्वानी (महानाद) : रेलवे भूमि पर अतिक्रमण को लेकर 2 दिसंबर 2025 को सुप्रीम कोर्ट का फैसला आना है। जिसको लेकर पुलिस कप्तान मंजूनाथ टीसी के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस अलर्ट हो गई है। फैसला आने के बाद कानून व्यवस्था मजबूत रखने के लिए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस पूर्णतः तैयार है।

आपको बता दें कि आज 30.11.2025 को जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी विभागों की संयुक्त गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में रेलवे, नगर निगम, ऊर्जा निगम, वन विभाग सहित सभी संबंधित विभागों ने प्रतिभाग किया।
डीएम नैनीताल ने आगामी स्थिति को ध्यान में रखते हुए सभी विभागों को समन्वय, तैयारी और त्वरित कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश दिए। वहीं एसएसपी नैनीताल ने दो टूक चेतावनी देते हुए कहा है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने सभी विभागों से विचारदृविमर्श कर निम्न निर्देश जारी किएकृ-
– कानून व्यवस्था को प्रभावित करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी।
– राज्य सरकार के विरुद्ध अवैध हथियार, भीड़ जुटाने या संसाधन एकत्रित करने वालों पर कड़ा प्रहार किया जायेगा।
– किसी भी प्रकार की अवैध आंदोलनकारी गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जायेगी।

पुलिस की तैयारियाँ –
– पर्याप्त फोर्स, दंगा नियंत्रण उपकरण, हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर उपलब्ध।
– संवेदनशील क्षेत्रों में सघन चेकिंग, सर्चिंग व गश्त बढ़ाई गई।
– सोशल मीडिया की रियलदृटाइम मॉनिटरिंगकृ अफवाह फैलाने वालों पर एफआईआर व त्वरित गिरफ्तारी।
– आरपीएफ का कड़ा सुरक्षा घेरा, क्विक एक्शन टीम तैनात
– फैसले के उपरांत रेलवे भूमि क्षेत्र में आरपीएफ की कड़ी निगरानी रहेगी।
– जब्ती में बाधा, छीना-झपटी या सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों पर
– आरपीएफ अपने विशेष अधिकारों के अंतर्गत तुरंत कार्रवाई करेगी।

आमजन से अपील –
एसएसपी नैनीताल मंजूनाथ टीसी ने कहा कि
– शांति व्यवस्था बनाये रखें।
– सर्वाेच्च न्यायालय का निर्णय सर्वाेपरि है, सभी लोग फैसले का सम्मान करें।
– प्रशासनिक कार्रवाई में सहयोग करें। कानून व्यवस्था में बाधा डालने वालों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

बैठक में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर निगम हल्द्वानी, रेलवे विभाग, वन विभाग, एडीईएन उत्तरदृपूर्वी रेलवे, जेई काठगोदाम, जेई यूपीसीएल सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

haldwani_news | railway_news

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles