हल्द्वानी (महानाद) : एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के कड़े निर्देश पर बनभूलपुरा को 4 सेक्टरों में बाँटकर अतिक्रमण हटाने एवं सघन सत्यापन अभियान को तेज गति से संचालित किया जा रहा है।

आपको बता दें कि बनभूलपुरा क्षेत्र को चार सेक्टरों में विभाजित करते हुए यह अभियान एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल के नेतृत्व में सभी राजपत्रित अधिकारियों व पुलिस टीम द्वारा बड़े पैमाने पर चलाया गया।
सेक्टर प्रभारी- दीपशिखा, अपर पुलिस अधीक्षक लालकुआं, अमित कुमार क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, सुमित पांडे क्षेत्राधिकारी रामनगर, रविकांत सेमवाल क्षेत्राधिकारी नैनीताल के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात कर क्षेत्र में व्यापक सत्यापन, सघन चेकिंग, अतिक्रमण हटाने व संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। बीडीएस टीम द्वारा भी लगातार चेकिंग की जा रही है।

अभियान के प्रमुख क्षेत्र- इंदिरा नगर, बड़ी रोड, छोटी रोड, शनिवार बाजार, ढोलक बस्ती, रेलवे स्टेशन हल्द्वानी, गफूर बस्ती, लाइन नंबर 17/18, तथा चोरगलिया रोड स्थित लाइन नंबर 1 से 16 तक।
अभियान में अवैध अतिक्रमणों पर प्रभावी कार्रवाई, संदिग्ध व्यक्तियों/किरायेदारों का सत्यापन, आपराधिक गतिविधियों पर रोक, क्षेत्र में शांति व कानून व्यवस्था सुदृढ़ करना है।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अभियान में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
पुलिस टीम द्वारा वृहद अभियान में लगभग 350-400 लोगों के सत्यापन चैक किये गए, सत्यापन ना पाए जाने पर 32 लोगों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए जुर्माना जमा करवाया गया तथा सत्यापन किया गया।
नियमों का उल्लंघन करने पर 10 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। एक वाहन चालक को नशे में वाहन चलाते पाये जाने पर गिरफ्तार कर वाहन सीज किया
banbhoolpura_news | haldwani_news | ssp_nainital



